घोड़ाडोंगरी: सतपुड़ा डेम सारनी के खोले गए 7 गेट 5-5 फीट की ऊंचाई तक गेट खोलकर तवा नदी में छोड़ा जा रहा 28000 क्यूसेक पानी
सतपुड़ा डेम सारनी के शनिवार को 7 गेट खोले गए। डेम के 7 गेट 5-5 फीट की ऊंचाई तक गेट खोलकर तवा नदी में 28000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। डेम प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में 3 दिनों से हो रही बारिश के चलते सतपुड़ा डेम का वाटर लेवल बढ़ गया है। जिसे मेंटेनेंस करने के लिए शनिवार दोपहर करीब 3 बजे डेम के 7 गेट 5-5 फीट की ऊंचाई तक खोले गए।