घोड़ाडोंगरी: सारनी के वार्ड 4 में बारिश के चलते घर की दीवार गिरी, एक महिला दबकर गंभीर रूप से हुई घायल
सारनी के वार्ड 4 में रविवार दोपहर डेढ़ बजे बारिश के चलते घर की दीवार गिर गई। दीवार के नीचे दबाने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को परिजनों ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार सारनी के वार्ड 4 में बारिश के चलते घर की दीवार गिर गई। दीवार के नीचे महिला ऊर्जा सूर्यवंशी दब गई। मोहल्ले वालों ने महिला को दीवार के नीचे से निकाला।