घोड़ाडोंगरी: बेहड़ीढाना में लूडो खेलने के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति से 4 लोगों ने की मारपीट, घोड़ाडोंगरी पुलिस ने मामला किया दर्ज
घोड़ाडोंगरी के बेहड़ीढाना में लूडो खेलने के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति से 4 लोगों ने मारपीट की। घायल व्यक्ति ने शुक्रवार शाम को घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी में मामले की शिकायत की। जिस पर घोड़ाडोंगरी पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेहड़ीढाना में लूडो खेलने के दौरान हुए विवाद में गोलू सलाम के साथ 4 लोगों ने मारपीट की।