घोड़ाडोंगरी: नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के नए सीएमओ होंगे कारू सिंह उइके, संयुक्त संचालक ने जारी किए आदेश
नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के नए सीएमओ कारू सिंह उइके होंगे। शनिवार को नगरीय प्रशासन एवं विकास नर्मदापुरम संभाग के संयुक्त संचालक सुरेश बेलिया ने इसके आदेश जारी किए। घोड़ाडोंगरी नगर परिषद सीएमओ ऋषिकांत यादव के निलंबित होने के बाद सारनी नगर पालिका के सीएमओ को घोड़ाडोंगरी नगर परिषद का अतिरिक्त प्रभार सोपा गया था।