स्वतंत्रता दिवस पर सेवर्स ऑफ लाइफ का 30वां रक्तदान शिविर 15 अगस्त को
बांदा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संस्था सेवर्स ऑफ लाइफ द्वारा 15 अगस्त 2026 को जिला अस्पताल बांदा में 30वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
आयोजकों के अनुसार शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को जिला अधिकारी बांदा श्री अमित आसेरी IAS द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
संस्था ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें और इस सामाजिक एवं मानवीय पहल को सफल बनाएं।
शिविर का विवरण:
📍 स्थान: जिला अस्पताल, बांदा
📅 दिनांक: 15 अगस्त 2026
⏰ समय: सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक
📞 रजिस्ट्रेशन/संपर्क: 9506015151
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक कार्य है और आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
UP 90 Creator
Banda, Banda | Aug 10, 2026