चमरौडी चौराहे के पास घायल पप्पी का किया गया उपचार
बांदा। चमरौडी चौराहे के पास एक घायल पप्पी का प्राणी सेवा समूह चैरिटेबल ट्रस्ट, बांदा द्वारा उपचार किया गया। सूचना मिलने पर ट्रस्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल पप्पी की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक उपचार एवं देखभाल की।
प्राणी सेवा समूह चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक सुरेंद्र सोनी ने कहा कि निराश्रित एवं घायल पशुओं की सेवा करना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। ट्रस्ट लगातार क्षेत्र में घायल और बीमार पशुओं के उपचार, संरक्षण एवं उनकी सहायता के लिए कार्य कर रहा है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि सड़क पर घायल या बीमार पशु दिखाई देने पर उसकी मदद के लिए आगे आएं और संबंधित पशु सेवा संस्था को सूचना दें।
“प्राणी सेवा परमो धर्मः”
साभार: प्राणी सेवा समूह चैरिटेबल ट्रस्ट, बांदा
संस्थापक: सुरेंद्र सोनी
संपर्क सूत्र: 9936635920
#प्राणीसेवापरमोधर्म
#प्राणीसेवा
#बांदा
#पशुसेवा
#AnimalRescue
Banda, Banda | Aug 10, 2026