आरोन: कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने अंबेडकर जयंती की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की, आवश्यक निर्देश दिए
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में 9 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम को आयोजकों कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं, वॉलिंटियर्स की तैनाती, डीजे पर प्रतिबंध, रूट चार्ट, निर्धारित समय में कार्यक्रम पूरा करने, ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर आदेश दिए।