गुण्डरदेही: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुण्डरदेही के पुराना हाई स्कूल मैदान में 15 अगस्त का पर्व धूमधाम से मनाया गया
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुण्डरदेही के पुराना हाई स्कूल मैदान में 15 अगस्त का पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा कतारबद्ध होकर निकाली गई भव्य रैली से हुई। बच्चों ने एक साथ नगर का भ्रमण करते हुए देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। रैली के बाद सभी छात्र-छात्राएं बेटमिंटन मैदान पहुंचे, जहां विधिवत ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।