बिलासपुर: थाना बिलासपुर क्षेत्र से पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म मामले में वांछित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देशानुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को दोपहर एक बजे पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपियों को जीडी गोयनका स्कूल के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की है।