काको: मसोथा, मेही आहर व बेम्बई पोखर की खुदाई शुरू, ₹3.5 करोड़ से सिंचाई व्यवस्था सुधरेगी
Kako, Jehanabad | Apr 23, 2026 काको प्रखंड के उत्तरसेरथु पंचायत में मसोथा आहर, मेही आहर और बेम्बई पोखर की खुदाई का कार्य शुरू हो गया। मुखिया प्रतिनिधि रंजय कुमार सिंह ने पूजा कर शुभारंभ किया। करीब 3.5 करोड़ की योजना में पइन की सफाई, स्लुइस गेट, नाला व पुल-पुलिया निर्माण होगा। कार्य पूर्ण होने पर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचेगा, जिससे सिंचाई व्यवस्था बेहतर होगी।