कुटुंबा: बैरांव गांव में दुर्गा पूजा पर देवी भागवत कथा का आयोजन, आचार्य रूपेश शास्त्री ने बताए देवी महात्म्य
कुटुंबा प्रखंड के बैरांव गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर देवी भागवत कथा का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं को देवी भागवत कथा का श्रवण कराया गया तथा मां भगवती की महिमा का विस्तार से वर्णन किया गया। कथा के आयोजन से गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठान में अपनी सहभागिता निभाई।