जनता के बीच पहुंचीं डीडीसी आकांक्षा आनंद, सुनीं समस्याएं और दिए समाधान के निर्देश
रोहतास की उप विकास आयुक्त सुश्री डॉ आकांक्षा आनंद (भा.प्र.से.) बुधवार को कोचस प्रखंड के सरैयाँ पंचायत भवन पहुंचीं। यहां आयोजित पंचायतवार सहयोग शिविर में उन्होंने आम लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सुने।
डीडीसी ने विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों की समीक्षा की और अधिकारियों को नियमानुसार शिकायतों के त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। शिविर में लोगों को अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखने का सीधा अवसर मिला।
इस दौरान निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन मनीष कुमार, जिला विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार, कोचस प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
★ पंचायत स्तर पर जनता से सीधा संवाद, समस्याओं के समाधान की पहल!
राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आम नागरिकों की शिकायतों का सुलभ और प्रभावी समाधान हो सके।
#आकांक्षाआनंद #DDCRohtas #Rohtas #Kochas #जनसुनवाई #जनसेवा #बिहारसरकार #RohtasMedia #BiharNews
Sasaram, Rohtas | Oct 21, 2026