गाज़ियाबाद: ₹25000 के इनामी बदमाश को नंदग्राम पुलिस ने हिंडन मेट्रो स्टेशन के पास से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना नंदग्राम पुलिस ने ₹25000 के ईनामी बदमाश गुलजार को हिंडन मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष नंदग्राम ने बताया कि बीती 3 मई 2024 को शाहरुख खान ने हाजी मूसा की हत्या का मुकदमा थाना नंदग्राम पर पंजीकृत कराया था, जिसके बाद पुलिस ने गुलजार को गिरफ्तार करते हुए कत्ल में प्रयोग छुरी बरामद कर लिया है और कार्रवाई की जा रही है।