गायघाट: कांटा एवं रमौली दुर्गा स्थान मंदिर परिसर में झिझिया प्रतियोगिता का आयोजन, महिलाओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के कांटा एवं रमौली गांव स्थित दुर्गा स्थान मंदिर परिसर में सोमवार शाम आठ बजे में नवरात्रि के अवसर पर झिझिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में माथे पर मिट्टी का बरतन रखकर मैथिली गीतों की धुन पर मनमोहक प्रस्तुति दी।