मेहनगर: कोटवा में जमीन के विवाद में मां बेटी लाठी डंडे से मारपीट कर किया गया घायल, दोनों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
आजमगढ़ के रानी की सराय थाना के कोटवा गांव में जमीनी विवाद में मां बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया गया। रानी की सराय थाना के कोटवा निवासी आशा देवी (50 वर्ष) पत्नी अनरजित यादव, पुष्पा (22 वर्ष) पुत्री अनरजित मंगलवार को मारपीट कर घायल कर दिया गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि पट्टीदार जमीन पर कब्जा कर कर रहे थे। विरोध पर मारपीट हो गई।