मेहनगर: मेंहनगर, गंभीरपुर समेत जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों द्वारा चलाये गए चेकिंग अभियान में 290 वाहनों का किया गया चालान
यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने अवांछित गतिविधियों पर लगाम लगाने के क्रम में चलाये गये अभियान में कुल 82 स्थानों पर चेकिंग की गई। कुल 1460 वाहनों को चेक किया गया। बिना नम्बर प्लेट की गाड़ी चलाने, यातायात के नियमों का पालन न करने, मानक से तेज रफ्तार से वाहन चलाने, नवयुवको द्वारा बाइक पर 3 सवारी चलने तथा बिना हेलमेट के चलने वाले 290 वाहनों का चालान किया गया।