मेहनगर: पंदहा में अपने बंद घर में मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने लगाया जहर देकर मारने का आरोप, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
मेंहनगर थाना अंतर्गत पंदहा में शुक्रवार की रात 9 बजे अपने बंद घर में 50 वर्षीय शिव प्रसाद सिंह का शव बरामद हुआ। गुरुवार की शाम को शिव प्रसाद सिंह अपने घर पर देखे गए थे। इसके बाद से घर बंद था। शनिवार की शाम को घर से बदबू आने के चलते पास पड़ोस के लोगों ने इसकी खोजबीन शुरू की। इसके बाद शिव प्रसाद के रिश्तेदार को सूचना दी और पुलिस भी पहुंची। तब दरवाजा तोड़ा गया।