मेहनगर: SP ने दायित्वों के प्रति लापरवाही, उदासीनता, स्वेच्छाचारिता बरतने पर 1 SI व 1 आरक्षी को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश
SP ने पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता तथा स्वेच्छाचारिता बरतने पर 1 SI व 1 आरक्षी को निलम्बित कर विभागीय जांच के आदेश दिए। SI ना0पु0 अवधेश यादव एवं आरक्षी ना0पु0 अश्वनी यादव थाना अहरौला पर आरोप है कि उनके द्वारा वादी थाना अहरौला की तहरीर पर बिना विधिक राय प्राप्त किये ही 8 हूं को अभियोग पंजीकृत किया गया। जनसुनवाई रजिस्टर को लेकर लापरवाही बरती।