Public App Logo
🚆 ग्वालियर–बीरपुर रेल सेवा अब सीधे 19 अगस्त 2026 से ग्वालियर–कैलारस की तीन दैनिक MEMU ट्रेनों का विस्तार अब बीरपुर तक हो जाएगा। यानी अब ग्वालियर से बीरपुर तक सीधी रेल यात्रा की सुविधा मिलेगी। सुबह 5:45, दोपहर 12:00 और दोपहर 3:00 बजे ग्वालियर से चलने वाली तीनों ट्रेनें क्रमशः सुबह 10:00, शाम 4:15 और शाम 7:15 बजे बीरपुर पहुंचेंगी। रास्ते में बिरलानगर, रायरू, बामौरगांव, अम्बियापुर, सुमावली, जौरा अलापुर, भटपुरा, कैलारस, सेमई, पिपलवाली चौकी, सबलगढ़, रामपहाड़ी, विजयपुर रोड और कैमारकलां जैसे स्टेशन भी शामिल हैं। वापसी में बीरपुर से सुबह 10:30, शाम 4:45 और शाम 7:45 बजे ट्रेनें ग्वालियर के लिए रवाना होंगी। इस रेल सेवा के विस्तार से खास तौर पर सबलगढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। 📍 ग्वालियर | मुरैना | कैलारस | सबलगढ़ | बीरपुर पूरी खबर और सभी स्टेशनों का समय The Xpose Express पर देखें। The Xpose Express हम दिखाते हैं वो जो सब छुपाते हैं। हम हैं The Xpose Express. 📲 Instagram - Gwalior Gird News