मुलाना: थाना मुलाना में दर्ज मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ़्तार
Mulana, Ambala | Jun 29, 2024 गांव गोला में व्यक्ति के साथ मारपीट करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्हें कोर्ट के आदेशों पर अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में शिकायत बीती 26 जून को दी गई थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।