मुलाना: गांव मनका में अज्ञात चोरों ने तीन धार्मिक स्थलों के दानपात्र तोड़कर रुपये किए चोरी, केस दर्ज
Mulana, Ambala | Jun 26, 2024 थाना मुलाना क्षेत्र के गांव मनका में बीती रात 12 से 4 बजे के बीच किन्हीं अज्ञात चोरों ने तीन धार्मिक स्थलों के दानपात्र तोड़कर पैसे चोरी कर लिए। आरोपी रात को 12 बजे मंदिर की ग्रिल निकालकर अंदर दाखिल होते हुए दिखाई दिए। उसके बाद आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। इसके बाद दो अन्य धार्मिक स्थलों के दान पत्र तोड़कर कैश चोरी कर लिया। पुलिस ने दर्ज किया केस।