कुडू: कुडू थाना परिसर में गणतंत्र दिवस मनाया गया, थाना प्रभारी ने तिरंगा फहराया
Kuru, Lohardaga | Jan 26, 2025 76 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रविवार सुबह लगभग 11:00 कुडू थाना परिसर में उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कुडू थाना प्रभारी मनोज कुमार ने पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराया और उसे सलामी दी। इस विशेष मौके पर कुडू अंचलाधिकारी मधु श्री मिश्रा और प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवेश सव भी मौजूद रहे।