कुडू: कुडू डायट चीरी में दो दिवसीय TLM निर्माण एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ
Kuru, Lohardaga | Jan 29, 2025 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट चीरी कुडू में दो दिवसीय शैक्षिक सामग्री TLM निर्माण एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ बुधवार शाम 4:30 बजे हुआ। यह कार्यक्रम JCERT की वार्षिक कार्ययोजना के तहत डायट प्राचार्य अभिषेक बड़ाईक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें जिले के सातों प्रखंडों से कुल 148 प्राथमिक शिक्षक भाग ले रहे हैं।