कुडू: लोहरदगा में पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए
Kuru, Lohardaga | Jan 27, 2025 लोहरदगा : पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के सौजन्य से सोमवार शाम 5 बजे लोहरदगा के राहत नगर और कुडू प्रखंड के विभिन्न गांवों में कंबल वितरण अभियान चलाया गया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा परवीन और अन्य कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गरीब, विधवा, बुजुर्ग और जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए गए।