बाड़मेर के सेड़वा एसडीएम बद्रीनारायण बिश्नोई ने सोमवार को पनोरिया लिफ्ट कैनाल परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश देकर किसानों को नियमित तौर पर नहर का पानी देने की बात कही। एसडीएम बिश्नोई ने कहा है कि अगर किसी ने नहर के अंदर पानी की चोरी की दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।