थाना नानौता पुलिस ने नाबालिग को बहलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार दोपहर 2 बजे की गई। आपको बता दे कि 6 अप्रैल 2026 को एक व्यक्ति ने थाना नानौता में तहरीर देकर आरोप लगाया था।