बड़वाह: ग्राम मोगावां की संत सिंगाजी गौशाला में हुआ गोवर्धन पूजन, विधायक बिरला ने की टीन शेड निर्माण हेतु 25 लाख रुपए की घोषणा
मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लॉक के ग्राम मोगावां की संत सिंगाजी गौशाला में सोमवार को गोवर्धन पूजन का आयोजन हर्षौल्लास के साथ किया गया।इस अवसर अवसर पर विधायक सचिन बिरला ने कहा कि गाय माता भारत की कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार है। गाय माता हमारी धार्मिक आस्था का प्रतीक है। गौवंश का संरक्षण एवं संवर्धन प्रत्येक भारतीय का धर्म है।गौसेवा ही राष्ट्र सेवा है।