जगाधरी: नारायणगढ़ में लावारिस हालत में मिली महिला को पुलिस ने रेस्क्यू कर मगरपुर आश्रम में छोड़ा
पुलिस ने बताया कि यह महिला नारायणगढ़ में सड़क के ऊपर लावारिस हालत में घूम रही थी। जिसकी मानसिक स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं है। अपने बारे में कुछ भी बताने में असमर्थ है। जिसके बाद मेडिकल कराने के बाद इसको मगरपुर आश्रम में छोड़ा गया है। ताकि यहां पर इसका इलाज कराया जा सके जब यह अपने बारे में कुछ बताएं तो उसे घर छोड़ा जा सके।