जगाधरी: खनन माफिया के द्वारा जठलाना में नदी की प्राकृतिक धारा को मोड जाने के चलते एंटी करप्शन सोसाइटी ने की बैठक।
एंटी करप्शन सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष वरयाम सिंह ने बताया कि खनन माफिया अधिकारियों के साथ मिलकर अवैध रूप से नदी की प्राकृतिक धारा को मोड़ने का काम कर रहे हैं। जिससे आने वाले समय में इसके साथ लगते गांवों को भारी नुकसान हो सकता है। इसको लेकर उन्होंने कोर्ट में केस भी किया हुआ है। इसी को लेकर आज इसको आगे की रणनीति को लेकर विचार विमर्श किया गया।