सीतापुर: रामकोट में सीतापुर पुलिस ने खाकी को शर्मसार किया, अवैध वसूली के पैसों के लिए झगड़ते सिपाही और दरोगा का वीडियो वायरल
यूपी के सीतापुर जनपद में खाकी को शर्मसार कर देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है की अवैध खनन में की गई अवैध वसूली को लेकर सिपाही और दरोगा आपस में भिड़ गए थे और पैसों को लेकर विवाद कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों के द्वारा उनके झगड़े का वीडियो बनाया गया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो में पैसे भी दिखाई पड़ रहे हैं।