सीतापुर: नगर में अपना अस्तित्व खो चुकी सराय नदी को मिलेगी नई पहचान, जिला अधिकारी ने सफाई अभियान का शुभारंभ किया
नगर क्षेत्र की लाइफ लाइन कहे जाने वाली सराय नदी बीते दिनों में अपना अस्तित्व खो चुकी है। जिसके चलते नदी के किनारे लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर मकान भी बना दिए गए। मामले में जिला अधिकारी के द्वारा नदी को अस्तित्व में लाने के लिए सफाई अभियान का शुभारंभ किया है। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने जानकारी देते हुए बताया नदी पर कब्जा किए जाने वालों पर भी कार्रवाई होगी।