घाटमपुर: घाटमपुर में बाइक से गिरकर वृद्ध दंपति गंभीर रूप से घायल
घाटमपुर हाईवे पर टाटा मोटर्स वर्कशॉप के सामने मंगलवार दोपहर 1:00 बजे सड़क पार कर रहे बच्चों को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। दुर्घटना में 65 वर्षीय नासिर और उनकी पत्नी 60 वर्षीय अनीशा खातून गंभीर रूप से घायल हो गए।थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया घायलों का प्राथमिक उपचार सीएचसी में करने के बाद हैलेट अस्पताल रेफर किया गया है।