घाटमपुर: रमईपुर कस्बे के बाहर हाईवे किनारे नाले में मिला वृद्ध का शव, पुलिस जांच में जुटी
बिधनू थाना क्षेत्र के रमईपुर कस्बे के बाहर हाईवे किनारे नाले में सोमवार शाम 5 बजे वृद्ध का शव पड़ा मिला। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया मृतक की उम्र तकरीबन 65 वर्ष होगी। मृतक ने नीले रंग का कुर्ता, नीले रंग का लोवर और पैरों में स्लीपर पहन रखा था। शिनाख्त नहीं हो पाई है। जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है