बक्सर: जिले में पिछले 24 घंटे में चलाए गए अभियान में 20 अभियुक्त गिरफ्तार, वाहन चेकिंग में 58 हजार वसूला जुर्माना
Buxar, Buxar | Jun 25, 2024 पुलिस ने पिछले 24 घंटे में छापेमारी कर 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार हत्याकांड में 1, महिला उत्पीड़न में 2 , शराब के सेवन में 6, अन्य मामले में 11 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं वाहन जांच क्रम में 58 हजार रूपए जुर्माना वसूला है। वहीं 17 वारंट का निष्पादन किया गया।