लालगंज: लालगंज में कड़ी सुरक्षा के बीच बकरीद त्यौहार संपन्न, ड्रोन कैमरे से की गई निगरानी, खुले में कुर्बानी पर पुलिस सख्त
लालगंज थाना क्षेत्र के रामपुर वासिद अली, बामी, जगदीशपुर, लालगंज आदि कस्बों में गुरुवार सुबह 7:00 बजे बकरीद त्यौहार पर सामूहिक रूप से नमाज अदा की गई। इस दौरान उप जिलाधिकारी लालगंज, पुलिस क्षेत्राधिकारी के अलावा थाना प्रभारी निरीक्षक व चौकी प्रभारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। त्यौहार के दौरान सभी क्षेत्रों में भाई चारे का माहौल देखा गया।