रतनी फरीदपुर: जहानाबाद में पुलिस का बड़ा अभियान, हत्या समेत कई मामलों में 221 गिरफ्तार
जिले में चलाए गए विशेष पुलिस अभियान के दौरान हत्या सहित विभिन्न आपराधिक मामलों में कुल 221 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कई फरार आरोपियों और वारंटियों को भी दबोचा है। अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी और सघन जांच की गई।पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे बताया कि अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कार्रवाई हुई।