कटकमदाग: बकरीद को लेकर कटकमदाग थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की अपील
कटकमदाग थाना परिसर में आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) त्यौहार को शांतिक्षएवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए रविवार को चार बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कटकमदाग अंचल अधिकारी सत्येन्द्र नारायण पासवान ने की। बैठक में पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।