अमरोहा: अमरोहा में योगी पुलिस ने अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 24 घंटे में 41 वारंटियों को किया गिरफ्तार, अपराधियों में दहशत
Amroha, Amroha | Dec 21, 2025 जनपद अमरोहा में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर 41 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बड़ी कार्रवाई से जिले भर में अपराधियों में दहशत का माहौल है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को पकड़ा गया।