लोहरदगा: लोहरदगा-चंदवा रोड पर पुलिस की कार्रवाई, चांपी चौक के पास 19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
लोहरदगा-चंदवा रोड पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लोहरदगा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा ने गुरुवार शाम लगभग 4:30 बजे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 1 अप्रैल 2026 की रात लोहरदगा पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी को गुप्त सूचना मिली थी कि लोहरदगा-चंदवा मार्ग से अवैध ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री के लिए ले जाया जा रहा।