धरहरा: पूर्व ग्रामीण कार्य मंत्री सह पूर्व विधायक ने सारोबाग का किया दौरा।
बिहार सरकार के पूर्व ग्रामीण कार्य मंत्री सह पूर्व विधायक शैलेश कुमार द्वारा धरहरा प्रखंड के सारोबाग का दौरा किया गया।इस दौरान शैलेश कुमार द्वारा कार्यकर्ताओं संग बैठक कर मुख्य रूप से 24 जनवरी को पटना में आयोजित होनेवाली जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह में भाग लेने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।मौके पर शैलेश कुमार समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।