उरई: कालपी विधायक के गार्ड द्वारा ग्रामीण युवक से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज करने को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
Orai, Jalaun | Jun 12, 2026 शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे उरई के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई जहां पर ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि कालपी विधायक से विद्युत आपूर्ति की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण युवक के साथ गार्ड ने मारपीट कर दी जिन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई जिनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की है।