सूरजगढ़: नक्सल प्रभावित बांकुरा एवं बरमसिया में SSB के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
मंगलवार पूर्वाह्न 10 बजे सूरजगढ़ा प्रखंड के नक्सल प्रभावित बांकुरा एवं बरमसिया गांव में SSB बन्नू बगीचा के सहयोग से सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इसमें कुल 145 लोगों की स्वास्थ्य जांच किया गया तथा उन्हें आवश्यक दवा दिया गया . टीबी के 3 मरीज चिन्हित किए गए जिन्हें आवश्यक जांच एवं समुचित इलाज की दिए जाने की बात कही गई.