दीपावली की रात गोलीबारी में 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत, तीन हिरासत में
मधेपुरा. चौसा थाना क्षेत्र के खोपड़िया गांव में दीपावली की रात करीब एक बजे गोली मारकर सुबोध कुमार सिंह (38) की हत्या कर दी गई. बताया गया कि वह परिवार से मिलकर घर लौट रहे थे, तभी उन्हें गोली मार दी गई. गंभीर हालत में परिजन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया. हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है. उदाकिशुनगंज एसडीपीओ पवन कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है...
#Newskosisanchar11 #deshhitsamacher11 #bihar_storyy #trendingreels #reelsviral #pahlejaghat #CrimeNews #sonpur #saran #BreakingNews Arju Ansari Press
Madhepura, Madhepura | Nov 10, 2026