जशपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जशपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर 632 किलो 380 ग्राम गांजा बरामद किया है। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए गांजे को खाली बोतलों से भरी बोरियों के नीचे छिपाकर रखा था। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त टाटा आईसर ट्रक, मोबाइल और नगदी सहित कुल 3 करोड़ 41 लाख 47 हजार रुपये की जप्ती की है।
यह कार्रवाई ऑपरेशन आघात के तहत की गई। जशपुर पुलिस की यह लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 2 अक्टूबर 2026 को भी लावाकेरा में 440.630 किलो गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया था।
उड़ीसा सीमा से आने वाले वाहनों पर पुलिस की विशेष निगरानी
सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा द्वारा रेंज के सभी जिलों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उनके निर्देशानुसार रेंज स्तर
Sanna, Jashpur | Oct 4, 2026