लोहरदगा: बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, चार लोगों पर मामला दर्ज
लोहरदगा जिले में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान बीते दिन विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध रूप से बिजली उपयोग करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। छापेमारी दल का नेतृत्व सहायक विद्युत अभियंता अज्जू कच्छप कर रहे थे। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर जांच के दौरान चार लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा।