दतिया नगर: कॉम्बिंग गश्त के दौरान दतिया पुलिस ने 7 स्थायी वारंटी गिरफ्तार एवं 61 गिरफ्तारी वारंट तामील
आगामी विधानसभा उप चुनाव के मद्देनजर दतिया पुलिस द्वारा गुरुवार 9 जुलाई की रात्रि में जिलेभर में सघन कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की गई। यह अभियान पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन तथा जिले के राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में संचालित किया गया।