फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस टीम ने एक ही दिन में चार वारंटी अपराधियों को दबोचा
चलाए जा रहे वारंटी अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 18 मई सुबह क़रीबन 5 बजे तक थाना प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम ने दबिश देकर चार वारंटी अभियुक्तों को उनके निवास स्थानों से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में कमलेश कुमार, रीतेश कुमार, विमल और एवरन सिंह राठौर रहे।