देवघर: जसीडीह बाजार में करंट लगने से एक व्यक्ति झुलसा, सदर अस्पताल में भर्ती
जसीडीह थाना क्षेत्र के जसीडीह बाजार में करंट लगने से एक व्यक्ति झुलस गया, जिसके बाद परिजन व्यक्ति को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहा चिकित्सक ने उसका इलाज कर अस्पताल में भर्ती कर दिया है, घटना को लेकर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि संतोष कुमार बिजली मिस्त्री का काम करता है और वह गणेश पूजा के पंडाल में बिजली ठीक कर रहा था, और तार लीक हो जाने से करंट लगा।