देवघर: देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर के प्रांगण में मौजूद सभी दानपात्रों को आज मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया
देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर के प्रांगण में मौजूद सभी दानपात्रों को आज मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने जानकारी दी कि इस दौरान कुल 19 दानपात्र खोले गए, जिनसे ₹11,65,350 नकद राशि प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त, 5,120 नेपाली रुपये, 1,043 ग्राम चांदी और 6.700 ग्राम सोना भी दान स्वरूप प्राप्त हुआ