धोरैया: प्रखंड कार्यालय धोरैया में डीसीएलआर ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, प्रचार-प्रसार पर दिया ज़ोर
Dhuraiya, Banka | Jun 18, 2025 प्रखंड कार्यालय धोरैया में बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे डीसीएलआर मनीष कुमार की अध्यक्षता में धोरैया एवं रजौन प्रखंड के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न हुई. बैठक में आगामी विधानसभा से संबंधित मुद्दों एवं आम जनों के बीच चुनाव में अपने सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान के माध्यम से प्रचार प्रसार पर जोर दिया गया.